बखरी में 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच चार केंद्र पर इंटर के परीक्षा आयोजित होंगे। बखरी अनुमंडल प्रशासन ने गाइडलाइन जारी किया है। एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ ने बताया है कि विद्यार्थियों को 9:00 बजे सुबह प्रथम पाली में तथा डेढ़ बजे दिन में द्वितीय पाली में केंद्र में प्रवेश करना होगा। परीक्षा से आधे घंटे से पहले आना लाजमी होगा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लाने की मनाही होगी।