अनूपपुर: अनूपपुर में 20 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी
बिहारी कॉलोनी के किराए के मकान की छत पर फंदे से लटका मिला शव
अनूपपुर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 स्थित बिहारी कॉलोनी में शनिवार सुबह करीब 6 बजे 20 वर्षीय गायत्री सिंह, निवासी केकर पानी, का शव किराए के मकान की छत पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सक