खुसरूपुर: खुसरूपुर स्टेशन के पास ट्रेन के चपेट में आने से एक महिला की हुई मौत।
खुसरूपुर स्टेशन के पास ट्रेन के चपेट में आने से एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही खुशरूपुर रेल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक महिला की पहचान खुसरूपुर बाजार के नीमतल वार्ड नंबर 2 निवासी राम बालक गोस्वामी की पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है। परिजन के आग्रह पर पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को मृतक के पुत्र राजेश कुमार को सौंप दिया है।