जबलपुर: ग्राम ज्वाप जमुनिया में 15 एकड़ में लगी फसल रौंदी, पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला
जबलपुर भेड़ाघाट थाना क्षेत्र स्थित ग्राम ज्वाप जमुनिया में जमीनी विवाद के चलते ट्रैक्टर से 15 एकड़ में लगी फसल को रौंदकर आरोपियों ने पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार ग्राम ज्वाप जमुनिया निवासी संदीप पटेल ने 9 साल पहले ग्राम सहजपुर निवासी गोविंद सोनी से 15 एकड़ जमीन सिकमी पर ली थी। उस जमीन पर वह और उसका परिवार खेती करता है। इसी रकबे में लगभ