केरल एवं नागालैंड के पूर्व राज्यपाल एवं औरंगाबाद के पूर्व सांसद निखिल कुमार शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे शहर के पठान टोली पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव राशिद अली खान के आवास पर उनसे मुलाकात की तथा उनके मां की निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि वे इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े है।