हरनौत: हरनौत बाजार में तेज आंधी-बारिश से गिरी ईंट की दीवार, एक मोटरसाइकिल हुई क्षतिग्रस्त
सोमवार की शाम हुई तेज आंधी और बारिश के कारण हरनौत प्रखंड क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। अचानक आई तेज आंधी और बारिश से लोग इधर-उधर भागते नजर आए। करीब 2 घंटे तक बारिश के साथ-साथ तेज हवा का दौर चलता रहा। दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया।इस बेमौसम बारिश और तूफान ने फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया है और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। तेज हवा और बार