सीतापुर: हरगांव इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर एक व्यक्ति को कुचला, गंभीर अवस्था में उपचार जारी
जनपद के हरगांव इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर एक व्यक्ति को कुचल दिया हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर पड़ा हुआ था स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस के द्वारा घायल को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया घायल की हालत बेहद नाजुक बताई गई है।