कामां डीएसपी धर्मराज चौधरी एवं पहाड़ी डीएसपी गिर्राज मीणा का स्थानांतरण होने पर कस्बा के मनीराम पैलेस में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें थानाधिकारी पुलिसकर्मी व व्यापारी वर्ग सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे दोनों अधिकारियों का फूल माला एवं दुपट्टा पहनकर स्वागत सत्कार और अभिनंदन किया गया। गुरुवार रात 10 बजे तक कार्यक्रम चला।