बिसौली: बिसौली नगर में गल्ला मंडी के पास कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Bisauli, Budaun | Apr 21, 2026 बिसौली नगर के गल्ला मंडी स्थल की बाउंड्री के पास डंप किए गए कूड़े के ढेर में मंगलवार को 3:00 बजे करीब अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि पास स्थित कोलतार (डामर) डिपो के चपेट में आने का खतरा पैदा हो गया था।