अरवल: जन शिकायतों के त्वरित निपटारे पर जोर, पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Arwal, Arwal | Jul 2, 2026 पुलिस अधीक्षक, अरवल ने आयोजित जनसुनवाई में आम लोगों की शिकायतें और समस्याएं गंभीरता से सुनीं। बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों के त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया।