महसी: सातवीं मुहर्रम पर खैरीघाट इलाके में निकला भव्य मातमी जुलूस, गूंजी 'या हुसैन' की सदाएं, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
खैरीघाट थाना क्षेत्र में मुहर्रम की सातवीं तारीख पर मुस्लिम समुदाय द्वारा पारंपरिक मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस नकहा, बरदहा, अलीनगर, इमामगंज आदि गांवों, बाजारों और मोहल्लों से होकर गुजरा, जहां "या हुसैन" की सदाओं से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। अकीदतमंदों ने मातम करते हुए इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। मजलिस में उलेमाओं ने करबला के संदेश पर प्रकाश डाला।