धार: धार जिले में राष्ट्रीय संत उत्तम स्वामी का आगमन, धामनोद में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्रि ठाकुर ने किया स्वागत
धार जिले में राष्ट्रीय संत उत्तम स्वामी का शनिवार को आगमन हुआ। वे धार्मिक कार्यक्रम से इंदौर जाते समय धामनोद में महिला एवं बाल विकास विभाग की केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के निवास पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया।