मुरैना नगर: नूराबाद-बानमौर के बीच रेलवे ट्रैक किनारे गंभीर हालत में मिला टीकमगढ़ का युवक,ट्रेन से गिरने की आशंका,इलाज जारी।
मुरैना के नूराबाद-बानमौर रेलवे स्टेशन के बीच अप ट्रैक पर खंभा नंबर 1248 के पास आज दोपहर 21 वर्षीय मानवेन्द्र अहिरवार निवासी चरी, टीकमगढ़ घायल अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व आरपीएफ उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार वह बल्लमगढ़ से ट्रेन से घर लौट रहा था। पुलिस को ट्रेन से गिरकर घायल होने की आशंका है। जांच जारी है।