बेला के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। राह चल रहे लोगों ने जख्मी युवक को ईलाज हेतु अस्पताल भेजा। बताया जाता है कि सहरसा की ओर जा रही एक बाइक असंतुलन खोकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें बाइक चालक जख्मी हो गया। पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।