अंबाह: उप जेल अंबाह में SDM रामनिवास सिकरवार को भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मान
Ambah, Morena | Jul 4, 2026 मुरैना स्थानांतरण पर एसडीएम रामनिवास सिकरवार को उप जेल अंबाह में भावभीनी विदाई दी गई। जेलर रफीक हुसैन की मौजूदगी में आयोजित समारोह में एसडीओपी रवि भदौरिया सहित अधिकारियों ने उनका सम्मान किया। वक्ताओं ने उनके ईमानदार और संवेदनशील कार्यकाल की सराहना की। श्री सिकरवार ने सभी के सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।