कांके: रांची के रोस्पा टावर स्थित विनोद सिंह के कार्यालय में देर रात तक चली ईडी की छापेमारी, जमीन घोटाले से जुड़ा है मामला
Kanke, Ranchi | Feb 14, 2024 रांची के रोस्पा टावर स्थित विनोद सिंह के कार्यालय में देर रात तक ईडी की छापेमारी चली। बता दें कि बीते दिन सुबह से ही ईडी के अधिकारियों ने रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसी कड़ी में रांची के रोस्पा टावर स्थित विनोद सिंह के कार्यालय में भी छापेमारी की थी जो देर रात तक जारी रहा।