बरडीहा थाना क्षेत्र के आदर गांव में जबरन जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद काफी गहरा हो गया है। इस मामले में दलित परिवार के शंभू रजवार ने बरडीहा थाना में आवेदन देकर आसिफ अंसारी एवं अन्य पर जबरन जमीन जोतने एवं मारपीट करते हुए धमकी देने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरे पक्ष के आसिफ अंसारी का कहना है कि यह उनके जोतकोड़ की जमीन है।