पूरनपुर: जमुनिया खास में 20 दिन से खाद के लिए भटक रहा किसान, पैसे लेकर वितरण का आरोप
पूरनपुर विकासखंड क्षेत्र के गांव जमुनिया खास में किसान को पिछले 20 दिनों से सहकारी समिति से खाद नहीं मिलने का आरोप लगाया गया है। गांव निवासी अमर सिंह का कहना है कि समिति पर किसानों को खाद देने में मनमानी की जा रही है। आरोप है कि बिना पैसे लिए खाद नहीं दी जा रही, जबकि जरूरतमंद किसान लगातार चक्कर काट रहे हैं। अमर सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत की गई हैं।