महाराजगंज: रघुनाथ खेड़ा में टेंट लगाते समय युवक हाई टेंशन लाइन के करंट की चपेट में आया, गंभीर रूप से झुलसा, हालत नाजुक
7 मई बृहस्पतिवार दोपहर 3:00 बजे शादी समारोह मे टेंट लगाने गया युवक हाई टेंशन लाइन के तारों की चपेट मे आ गया। करंट से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। युवक टेंट लगाने का कार्य करता है, जो कि पाइप का हिस्सा तार में छू गया।