डोमचांच: डोमचांच नगर पंचायत की बदहाल व्यवस्था, नाली के पानी से वार्ड 10 के लोग परेशान
डोमचांच नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में नाली की बदहाल व्यवस्था से स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गंध और जलजमाव के कारण बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है।