फरसगांव: सावन के दुसरे सोमवार को शिव मंदिर में हुई महाआरती के साथ जल अभिषेक, क्षेत्र के शिवालयों में दिखी भक्तों की भीड़
भगवान शिव की आराधना का महीना सावन सोमवार 22 जुलाई से शुरू हो चुका है। सावन के दूसरे सोमवार 29 जुलाई को भी शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा गया, वही सावन सोमवार के दूसरे सोमवार फरसगांव नगर सहित क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ दिखाई दिखी, शिव भक्तों ने बारी बारी से शिवलिंग पर जल अर्पण कर पूजा-अर्चना की,साथ ही महाआरती भी की गई।