फरसगांव: बाइक धोने के दौरान बाइक के साथ नदी में बहा युवक, झाड़ियों में फंसा है युवक, NH 30 जुगानी पुल की घटना
NH30 जुगानी पुल में रविवार को युवक बाइक धोने के दौरान शाम 4 बजे तेज बहाव में बाइक के साथ बह गया।युवक पानी के तेज बहाव में बह कर झाड़ियों में फंसा हुआ है।बताया जा रहा है कि युवक जानी व्रत सरकार जुगानी निवासी है।फरसगांव पुलिस की टीम मौके पर पहुच गई है। साथ ही गोताखोर की टीम को सूचना दे दी गई है। घटना की खबर लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगो भीड़ जमा हो गई है