क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह सोमवार को करीब 12 बजे माखननगर विकासखंड के ग्राम मानागांव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और मांगें ध्यानपूर्वक सुनीं। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल,बिजली, आवास सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।