आगरा: बेलनगंज अंतर्गत झूलेलाल कॉलोनी में सूने मकान मर चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम,पुलिस जांच में जुटी
Agra, Agra | May 31, 2024 आगरा के थाना छत्ता अंतर्गत बेलनगंज स्थित झूलेलाल कॉलोनी में एक सूने मकान को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया हैं। मकान मालिक परिवार के साथ गर्मियों की छुट्टियां मनाने शिमला गया हुआ था। पड़ोसियों ने मकान मालिक को वारदात की जानकारी दी। छत्ता पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।