दमोह: शिकारपुरा में चुनावी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस बल तैनात
Damoh, Damoh | Sep 18, 2025 दमोह जिले के शिकारपुरा में चुनावी रंजिश के चलते मोती लोधी नाम के आरोपी ने देवेंद लोधी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। जहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। चंद घंटों में आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस सम्बन्ध में आज गुरुवार शाम 6 बजे ASP सुजीत सिंह भदौरिया ने मामले की विस्तार से जानकारी मीडिया को दी।