देहरादून: परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हॉल में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने योग प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ
परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हॉल में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में देहरादून जनपद से डेढ़ सौ से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्री शामिल हुई। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर योग के कार्यक्रम किए जाने हैं।