देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने भारी बारिश का अलर्ट किया जारी
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड के कई जिलों में 16 और 17 को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन खासतौर पर रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, उत्तरकाशीह नैनीताल में भारी बारिश रहेगी। मौसम निदेशक ने कहा कि उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट है जिससे कई जगहों पर भूस्खलन होने की संभावना है।