देहरादून: वाडिया इंस्टिट्यूट के पास स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर में सुबह लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
देहरादून के वाडिया इंस्टिट्यूट के पास स्थित एक बिजली के ट्रांसफार्मर में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। फायर स्टेशन देहरादून को सुबह 8 बजकर 24 मिनट पर सूचना प्राप्त हुई। जिसके तुरंत बाद फायर यूनिट मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण कर लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।