देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने ड्यूटी में अनुशासनहीनता बरतने पर दो आरक्षियों को किया निलंबित
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने थाना त्यूणी में तैनात कांस्टेबल सुनील चौहान व कांस्टेबल मुनेश रावत को ड्यूटी के दौरान वाहनों की चेकिंग में अनावश्यक बल प्रयोग एवं अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 15 जून 2024 को की गई। एसएसपी ने साफ किया कि अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।