धार: धार जिले की निकुंज धाम गौशाला सरदारपुर में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत टीकाकरण शिविर शुरू
राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत एफएमडी टीकाकरण शिविर का शुभारंभ धार जिले की श्री निकुंज धाम गौशाला सरदारपुर में किया गया। टीकाकरण कार्यक्रम 15 फरवरी तक जिले की समस्त ग्राम पंचायत में अयोजित होंगे। शुभारंभ अवसर अतिथि के रूप में डॉ एसके मोदी उपसंचालक पशु पालन धार, एसडीएम आशा परमार, निकुंज गौशाला धाम के सुभाष शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए।