शाहपुर: बीजादेही पुलिस ने 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सीहोर से किया गिरफ्तार
Shahpur, Betul | Apr 7, 2024 बीजादेही पुलिस ने 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीजादेही थाना प्रभारी रवि शाक्य ने बताया कि आरोपी कमलेश धुर्वे की गिरफ्तारी सीहोर जिले के नसरुल्लागंज से हुई है। आरोपी एक अप्रैल को नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया था।