ललितपुर: ग्राम रोड़ा के पास ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 44 किया जाम, जाम लगने से बड़ी संख्या में गाड़ियाँ हाईवे पर खड़ी
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 स्थित ग्राम रोड़ा के पास ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 44 को जाम कर दिया। ग्रामीण नेशनल हाईवे 44 पर बड़ी संख्या में पहुंच गए जिससे कि यातायात बाधित हो गया और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। हाईवे पर डिवाइड पर लगाई जा रही रेलिंग का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। ग्रामीण निकालने के लिए रास्ते की मांग कर रहे है।