शाहपुरा: चरगवां पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार, 140 लीटर कच्ची शराब जप्त
थाना प्रभारी चरगवां श्रीमति सरोजनी चौकसे ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम हीरापुर नाला ओर सोमती केनाल के पास 3 युवक भारी मात्रा में कच्ची शराब केन में भरकर बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर तीनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।