मनियां कस्बे में गुरुवार को अधिशाषी अधिकारी विष्णु कुमार परमार ने नगर पालिका के अन्य कर्मचारियों के साथ अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की। नगर पालिका की टीम ने टांडा रोड, तहसील रोड, फूलपुर मोड़ एवं मांगरोल चौराहे से अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे से स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण के साथ-साथ अवैध रूप से लगी होर्डिंग भी हटाई गईं