भोरे: भोरे में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद नाबालिक लड़की का अपहरण, वापसी के बदले मांगी 5 लाख की फिरौती मामला दर्ज
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म किशोरो के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। भोरे थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक आरोपी ने बहला फुसलाकर नाबालिक लड़की को अगवा कर लिया। यही नहीं आरोपी के परिवार ने लड़की की सुरक्षित वापसी के बदले पांच लाख रूपये की फिरौती मांगी है। इस संबंध में पीड़ित लड़की के मामा के आवेदन पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।