रामपुर: रविवार को जनपद में नीट परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई, ASP ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा का जायजा लिया
Rampur, Rampur | May 4, 2025 रविवार को दोपहर दो बजे कड़ी सुरक्षा के बीच जनपद में नीट की परीक्षा शुरू हुई। जनपद रामपुर में नीट परीक्षा हेतु 09 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जिसमें लगभग 2664 परीक्षार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी जोगेंद्र सिंह के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाई गई है।