पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ की संगठनात्मक बैठक का किया गया आयोजन
रविवार को जदयू कार्यालय में जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत कई गणमान्य नेता मौके पर मौजूद रहे। बैठक में पार्टी को धारदार बनाने के लिए भविष्य की रणनीतियों और आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।