घनारी: दौलतपुर चौक के विनोद ठाकुर दूसरी बार बने जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष
Ghanari, Una | Oct 21, 2025 दौलतपुर चौक के विनोद ठाकुर को दूसरी बार भाजपा जिला किसान मोर्चा ऊना का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और किसानों की समस्याओं को उठाने में निरंतर भूमिका को देखते उनकी इस पद पर नियुक्ति की है। विनोद ठाकुर ने मंगलवार दोपहर 3 बजे कहा कि वह किसान वर्ग के उत्थान और उनके मसले हल करने के लिए कार्य करते रहेंगे।