कानपुर: कल्याणपुर थानाक्षेत्र में बहन के साथ कोर्ट जा रही महिला के पति और उसके साथियों पर मारपीट का आरोप
कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बहन के साथ कोर्ट जा रही महिला के साथ उसके पति ने मारपीट की। पत्नी ने बुधवार 11 बजे आरोप लगाया कि, पति और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की है। जिसके बाद पीड़िता ने 112 नंबर पर सूचना दी और पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराईहै। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है