धनौरा: मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र में निकला मोहर्रम का जुलूस
गांव चुचेला कला में मोहर्रम का पर्व धार्मिक श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। शनिवार व रविवार की मध्य रात्रि 3 बजे मेहंदी का ताजिया निकाला गया, जिसके बाद रस्म और अखाड़ों का आयोजन हुआ। युवाओं ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए, वहीं शहर भर में लोगों के लिए लंगर और ठंडे पानी-शर्बत की सबीलें लगाई गईं। मेहंदी का जुलूस इमामबाड़ा से शुरू किया गया है।