सोनबरसा: नेपाल में भारतीय वाहनों पर सख्ती, बिना कागजात व टैक्स के प्रवेश पर भारी जुर्माना
नेपाल में भारतीय वाहनों के प्रवेश को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अब बिना जरूरी कागजात और निर्धारित टैक्स भुगतान के सीमा पार करने वाले वाहन चालकों पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।मिली जानकारी के अनुसार, सीमा क्षेत्र के कई स्थानों पर दो-दो जगहों पर रोड टैक्स/और भंसार की जांच की जा रही है।