शिवपुरी नगर: शिवपुरी का विश्व कीर्तिमान: रोटरी का स्वास्थ्य शिविर 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दर्ज
शिवपुरी में रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन द्वारा आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। इसे देश के एक ही स्थान पर आयोजित सबसे बड़े निःशुल्क मल्टी-स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर के रूप में मान्यता मिली है। यह उपलब्धि शिवपुरी और पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह शिविर 17 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित किया गया था।