प्रतापगढ़: उडैयाडीह बस तिराहे से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
एक महिला ने गांव के ही एक युवक के घर पर अकेली रहने पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पट्टी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मामले में मुखबिर की सूचना पर कोतवाली के उपनिरीक्षक विजय कुमार ने उडैयाडीह बस तिराहे से आरोपी आशीष गुप्ता पुत्र बाबूलाल गुप्ता को हिरासत ले लिया और दर्ज मुकदमे के आधार पर बुधवार की शाम 5:30 बजे जेल भेज दिया।