आरा: कई महीनों बाद दिल्ली से घर लौट रहे युवक की आरा स्टेशन पहुंचने से पहले पश्चिमी गुमटी के समीप ट्रेन से गिरकर हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Jun 6, 2026 भोजपुर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां घर लौटने की खुशी मातम में बदल गई। आरा रेलवे स्टेशन के समीप पश्चिमी गुमटी के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के आलेखी टोला निवासी 26 वर्षीय मनु कुमार राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनु पिछले पांच वर्षों से दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी कर