जबलपुर: घातक चायनीज मांझा बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में चरखियां जब्त, लार्डगंज और कोतवाली पुलिस की कार्यवाही
जिला कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन कर अवैध रूप से प्रतिबंधित चायनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना लार्डगंज पुलिस ने दो दुकानदारों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में चायनीज मांझा जब्त किया है। थाना प्रभारी लार्डगंज नवल सिंह आर्य ने मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की रात भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी