मेरठ: लिसाड़ीगेट पुलिस और सर्विलांस की टीम ने किराने के दुकान में लूट का किया खुलासा,6 बदमाश गिरफ्तार
Meerut, Meerut | Dec 5, 2024 लिसाड़ी गेट थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने किराने की दुकान में लूट करने वाले छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों में दो 25-25 हजार के इनामी है।नकाबपोश बदमाशों नै लिसाड़ी गेट में किराने की दुकान में घुसकर लूटपाट की थी। खास बात ये है कि ये बदमाश दिल्ली चिकन कार्नर पर लूटपाट करने आएं थे लेकिन वो बंद होने पर बदमाशों ने किराने की दुकान को निशाना बनाया है।