शाहजहांपुर: डालमिया मिल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार की ली जान, चालक फरार, परिवार में मचा कोहराम
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में 32 वर्षीय बाइक सवार प्रवीण कुमार की मौत हो गई। हादसा डालमिया चीनी मिल के पास उस वक्त हुआ जब प्रवीण किसी काम से लौटकर अपने गांव गुरगवा जा रहे थे। रात करीब 9 बजे मिल से गन्ना खाली कर बाहर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई