बयाना: किराना संघ के 115 व्यापारी महाकाल दर्शन के लिए रवाना, थाना प्रभारी ने दी हरी झंडी
बयाना किराना एवं परचून संघ की ओर से हर वर्ष आयोजित की जाने वाली चार दिवसीय धार्मिक यात्रा शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल में शुरू हुई। बयाना थाना प्रभारी रामगिलास गुर्जर ने इसे हरी झंडी दिखाकर खाना किया। यात्रा से पूर्व आचार्य पंडित नंदकिशोर उपाध्याय ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई।