सदर: भोर से हो रही हल्की बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज बदला, अगले 24 घंटे में मौसम विभाग का अलर्ट
Sadar, Allahabad | Apr 3, 2026
पिछले दो दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है। आज सुबह भोर से ही हल्की-हल्की बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहाना हो गया है मौसम विभाग ने कहा है कि तेज आंधी और बारिश की संभावना है। आसमान में काले बादल छाने से दिन में ही अंधेरा सा हो गया और तेज हवाएं चल रही हैं। गर्मी से अचानक मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट दिया है।