चैनपुर: स्कूल बस खराब होने से कोयल पुल पर लगा लंबा जाम, मेदिनीनगर-चैनपुर के यात्री परेशान
मेदिनीनगर-चैनपुर की लाइफ लाइन कोयल नदी पुल सोमवार पर कई घंटे तक जाम लगा रहा। पुल के दोनों छोर पर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। इनमें स्कूल बसे भी शामिल थीं। एक निजी स्कूल बस के खराब हो जाने के कारण जाम की स्थिति बनी। हालांकि बाद में पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद स्कूल वाहन को खींचकर सड़क से किनारे किया। इसके बाद आवागमन सुचारू हो सका।